जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दस के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के नींघा मोड़ पर भारतीय जनता मजदूर मोर्चा (बीजेएमएम ) के कार्यकर्ताओ द्वारा शुक्रवार को स्थानीय हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. बीजेएमएम के जिला अध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में यह सफाई अभियान चलाया गया.इस मौके पर सुशील जोशी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है की अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश में जितने भी धर्म स्थल है उन सभी में स्वच्छता अभियान चलाने का अग्रह किया है, और 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलता रहेगा. यह सिर्फ 14 तारीख से लेकर 21 तारीख तक सफाई का अभियान तो है ही इसके साथ-साथ हम लोगों को मंदिरों की सफाई निरंतर करनी चाहिए .इससे मंदिरों का वातावरण शुद्ध रहता है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों से भी ज्यादा इंतजार समाप्त होने जा रहा है. सभी लोग अपने घरों में 22 जनवरी को दीप जलाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा त्योहार के रूप में मनाएंगे. इस मौके पर प्रमोद पाठक, प्रशांत मुखर्जी, रूबी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र साव राजेन्द्र राजभर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ