रश्मि कारखाना को तत्काल चालू करने एवं स्थानीय लोगों की नौकरी देने की मांग को लेकर प्रस्तावित कारखाना गेट के सामने विरोध प्रदर्शन



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित हिजलगोड़ा ग्राम स्थित रश्मि कम्पनी द्वारा एक कारखाना का नींव रखी गई थी. उस समय इस इलाके के लोगों में एक खुशी का माहौल बना हुआ था. इस कारखाना को चालू कराने हेतु इस ग्राम के लोगों से रश्मि कंपनी ने ग्रामीणों से जमीन खरीदी थी.कारखाना प्रबन्धन द्वारा अति प्राचीन सिंघारन नदी के कुछ जमीन भी अपने अधीन करके चार दीवारी का घेराबंदी भी कर दिया, लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक यह कारखाना चालु नहीं होने पर यहां के ग्राम के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को जल्द से जल्द कारखाने चालू करने एवं स्थानीय युवकों की नौकरी देने की मांग को लेकर प्रस्तावित कारखाना गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही उन्होंने बनाए गए कमिटीयो का विरोध भी. किया . स्थानीय लोगों का कहना है कि 2011 साल में रश्मि कंपनी ने यहा पर कारखाना बनाने के लिए स्थानीय लोगों से काफी कम दाम पर जमीन ली थी. किसी को 2 लाख तो किसी को 80000 बीघा की दर पर जमीन दिया था. रश्मि कंपनी द्वारा 1200 बीघा जमीन अधिग्रहण किया गया था. यहां के लोगों को उम्मीद थी कि यहां पर कारखाना बनने से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी. उन्होंने कारखाना प्रबंधन के सामने 200 युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, जिसे मौखिक रूप से कारखाना प्रबंधन ने स्वीकार किया था लेकिन देखा जा रहा है कि 2011 से लेकर 2024 आ गया, लेकिन अभी तक स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है .इस विषय पर कम्पनी के एक अधिकारी ने बताया की स्थानीय लोग कारखाना में रोजगार की मांग कर रहे हैं और उनकी यह मांग मानी भी जाएगी, उन्होंने बताया कि यहां बहुत जल्द कारखाना शुरू हो जाएगा फिलहाल यह कारखाना शुरू होने की प्रक्रिया में है. उन्होंने साफ कहा कि स्थानीय युवाओं को कारखाने में नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी .वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक तो यह कारखाना चालु भी नहीं हुई है. मजबुरन हमलोगों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता