रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बंद्योपाध्याय ने तिराट ग्राम पंचायत में जल परियोजना का शिला पट्ट का अनावरण करके परियोजना के कार्य का उद्घाटन किया.यहां पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष बिश्वनाथ बाउरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर तापस बनर्जी ने पीएचई अधिकारी से इस परियोजना के महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी हासिल की. पंचायत के मुखिया शिवदास चटर्जी ने कहा कि इस परियोजना से शीघ्र जलापूर्ति होगी. इस परियोजना के माध्यम से सुदूर आदिवासी गांवों से लेकर उन सभी गांवों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा जहां तक अभी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उन्हें उम्मीद है कि इस परियोजना के लागू होने के बाद काफी कुछ हल हो जाएगा. मालूम हो कि इस जल परियोजना का पानी क्षेत्र के 10 से अधिक आदिवासी गांवों से लेकर उस पंचायत में स्थित तिराट, हाड़ाभंगा, डामरा कोलियरी और कुमारडीह गांवों से लेकर अन्य सभी आदिवासी मोहल्लों तक पहुंचेगा.इस प्रकल्प में करोड़ों रुपये खर्च किये गये है. पंचायत प्रधान ने कहा कि इससे करीब 30 हजार लोगों को फायदा होगा. अब देखना यह है कि ये सभी परियोजनाएं कितनी जल्दी क्रियान्वित होती हैं और कैसे इन इलाकों में पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है.










0 टिप्पणियाँ