भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे भारत विकास संकल्प यात्रा के तहत पहुंचे पंचायती राज मंत्री कपिल मोरेश्वर



रानीगंज-भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत अभियान संकल्प यात्रा का विकास किया जा रहा है. उसी मुद्दे को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी आसनसोल जिला के द्वारा रानीगंज प्रखंड के तिराट ग्राम पंचायत के चेलोद हाट तला चौराहे पर एक पथ सभा किया, जहां मुख्य वक्ता के रूप में पंचायत राज्य मंत्री कपिल मयूरेश्वर पाटिल उपस्थित हुए. भारत अभियान संकल्प यात्रा के तहत इस विशेष बैठक का आयोजन किया गया था. राज्य मंत्री ने राज्य सरकार के खिलाफ केंद्रीय परियोजनाओं को राज्य के लोगों तक नहीं पहुंचाने की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि राज्य के लोग आज विभिन्न प्रकल्पों से वंचित हैं. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है यह कल की सन्देशखाली की घटना से ही जाहिर है .जहां ईडी के अधिकारियों की पिटाई की गई . उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए की वह उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और कल की घटना के लिए जो भी दोषी हैं उनको कानून के मुताबिक सजा दी जाए.




 इलाके की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को गलत जानकारी देकर तरह-तरह से उनके वाजिब हक से वंचित कर रही है. उन्होंने सभा के मंच से दावा किया कि अगर बीजेपी चुनाव जीतेगी तो इलाके की सूरत बदल दी जायेगी और बदहाल नुनिया नदी पर बने टूटे पुल का निर्माण कराया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता