पोल्ट्री फार्म में लगी आग,पांच लाख रुपयों का हुआ नुकसान



 जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदनतोड़ ग्राम स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मंगलवार सुबह आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गई .घटना के बाद रानीगंज फायर ब्रिगेड स्टेशन को सूचना दी गई. इस बीच उपस्थित स्थानीय लोगों के द्वारा पोल्ट्री फार्म के समीप एक तालाब में पंप लगाकर पानी से आग पर काबू पा लिया गया . अगर यहां के लोग इस आग बुझाने की कोशिशें नहीं करता तो यह आग और ज्यादा भयानक रूप ले लेती, हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही फार्म में रखी हजारों मुर्गियां जल कर खाक हो गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पहुंचकर आग लगे पोल्ट्री फार्म से सटे दूसरे पोल्ट्री में लगी आग को पूरी तरह से बुझाया गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जामुड़िया इलाके में फायर ब्रिगेड स्टेशन मौजूद रहता तो आग समय रहते हुए आग पर काबू पाए जा सकता था और इतना बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था .क्योंकि कि यह फायर ब्रिगेड किये गाड़ी इतने दुर से आने के कारण इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. घटना के संदर्भ में पोल्ट्री फार्म के मालिक संकेत चक्रवर्ती ने बताया कि मंगलवार सुबह दो मजदूर मुर्गियों को खाना देने में लगे हुए थे तभी आग लगने की घटना घटी. उनका मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना घटी है. करीब 2200 मुर्गियां जल कर मर गई. साथ ही फार्म में रखी कागजात, इनवर्टर के अलावा और भी सामान्य जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. लगभग पांच लाख रूपए का नुकसान हुआ है. आगजनी घटना के पश्चात मौके पर जामुड़िया थाना और चुरुलिया फाड़ी के पुलिस भी पहुंच कर घटना में जुट गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली