रानीगंज-रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा गुरुवार को उनके कार्यालय में 31वण निशुल्क नेत्र आपरेशन स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया .इस निशुल्क नेत्र ऑपरेशन के पूर्व नेत्र जांच कैंप में कुल 174 मरीज आए थे, जिनमें से ऑपरेशन के लिए 68 मरीज को चुना गया,जबकि 70 व्यक्तियों को चश्मे की जरूरत थी, जिनको अगले गुरुवार को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे .इन मरीजों में से एक मरीज को बेहद ज्यादा कीमत का लेंस लगाया जाएगा और दो मरीजों को बंगाल से बाहर इलाज के लिए रोटरी क्लब द्वारा भेजा जाएगा.जबकि 26 से 28 जनवरी को दुर्गापुर लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन किये जायेंगे. कार्यक्रम के दौरान रानीगंज के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद खेतान की पत्नी सुशीला खेतान तथा रानीगंज एसकेएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिन्हा और डॉ श्वेता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ,जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस शिविर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए दंत रोग विशेषज्ञ और रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा यह 31वां नेत्र आपरेशन शिविर लगाया गया है उन्होंने कहा कि इस शिविर में सिर्फ पश्चिम वर्धमान ही नहीं अन्य जिलों यहां तक की अन्य राज्यों से भी मरीज आते हैं और उनका निशुल्क नेत्र ऑपरेशन किया जाता है. उन्होंने कहा कि अब तक रोटरी क्लब आफ रानीगंज द्वारा लगभग 3000 लोगों के निशुल्क नेत्र आपरेशन किया जा चुका है. इसके साथ ही जिनको चश्मे की जरूरत होती है,उनको निशुल्क के चश्मा भी उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ इंटरनेशनल कि यह योजना है जिसका नाम नेत्रदान है इसके तहत यह कार्यक्रम किया जाता है. वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पहले इतनी ज्यादा तकलीफ लोगों को नहीं होती थी लेकिन इन दिनों खान-पान के स्वभाव में परिवर्तन और हमारे जीवनचार्य में आए परिवर्तन की वजह से आंखों की परेशानियां बढ़ गई हैं. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच कारण विशेष कर ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराते रहे क्योंकि इससे आंखों पर काफी प्रतिकूल असर पड़ता है इसके साथ ही उन्होंने समय-समय पर आंखों की जांच कराने की भी सलाह दी.










0 टिप्पणियाँ