22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री सीताराम जी मंदिर सहित रानीगंज में राम भक्तों में भारी उत्साह



रानीगंज -22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होगी. उसे लेकर पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज कोयलांचल में भी लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. रानीगंज के लगभग 150 वर्ष प्राचीन प्रख्यात श्री सीताराम जी मंदिर में भी मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों में गजब का उत्साह देखी जा रही है . मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल बाजोरिया,सचिव प्रदीप सरायां ने बताया कि 22 तारीख को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. अयोध्या में होने वाले इसे कार्यक्रम को लेकर रानीगंज में भी लोगों का उत्साह चरम पर है , 22 तारीख को सीताराम जी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा. दिल्ली से भगवान श्री राम और उनके पूरे परिवार तथा हनुमान जी के लिए नए वस्त्र बनकर आए हैं .उस दिन सभी देवी देवताओं को मनमोहक नया वस्त्र पहनाया गया है, लाइट और फुलों से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. उस दिन सुबह 9:00 से अभिषेक किया जाएगा ,12:00 बजे पूजा अर्चना की जाएगी, 12:30 बजे ज्योत जलाई जाएगी, उसके बाद 108 श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा, शाम 4:00 बजे से मंदिर कमेटी से जुड़ी महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ होगा, और शाम 6:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा. उन्होंने सभी भक्तों से 22 जनवरी को मंदिर में आने का अनुरोध किया .उन्होंने कहा कि यह मंदिर डेढ़ सौ साल से भी पुरानी मंदिर है और ऐसी मान्यता है कि यहां जो भी सच्चे मन से मन्नत करता है, उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है . मंदिर कमेटी के कई सदस्यों का इस मंदिर को लेकर जो इच्छाएं की गयी , पता नहीं कैसे लेकिन भगवान की कृपा से वह सारी इच्छाएं पूरी हुई .उन्होंने बताया कि पहले यह मंदिर इतना बड़ा नहीं हुआ करता था ,लेकिन मंदिर कमेटी से जुड़े और भक्तों ने इस मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया और कुछ सालों पहले वर्तमान कमेटी द्वारा मंदिर के सामने एक सिंह द्वार भी बनाया गया है.दूसरी और 22 तारीख को लेकर रानीगंज के बर्न्स प्लाट के नागरिकों द्वारा पूरे मार्ग को अल्पना से सजाया गया है,पूरे रास्ते को विद्युतीय सज्जा से सभी बिल्डिंग को सजाया गया है.वहीं नेताजी सुभाष मार्ग सहित अन्य मार्गो को जय श्री राम के झंडे लगाए जा रहे हैं,बड़ा बाजार में राम नवमी की तरह जय श्री हनुमान के खूब झंडे बिक रहे है,सभी बड़े -बड़े अपार्टमेंट्स तथा हिंदुओ के बिल्डिंग में विद्युतीय लाइट लगाए जा रहे है.वृंदवान धाम समिति अपार्टमेंट में 21 तारीख से 24 प्रहर रामायण पाठ ,22 तारीख को सैकड़ो दीपक जलाकर राम लला के मंदिर में आगमन का स्वागत की जाएगी.सभी मंदिर कमिटी अपने -अपने स्तर से इस दिन के लिए तैयारी में जुटे है.शहर के राम भक्तों का कहना है कि 22 तारीख को पूरे रानीगंज में माइक लगा कर एक ही भजन लगातार बजेंगे,औऱ वह भजन है स्वाति मिश्रा के गाये भजन मेरे झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे,राम आयेंगे,राम आएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता