रानीगंज- पश्चिम बंगाल की ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर ऑपरेटरों को पंचायत कार्यालय के सबसे महत्वपूर्ण काम में शामिल होने के बावजूद सहायक(ठेका कर्मी) के रूप में माना जाता है.पश्चिम बंगाल ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर्स एसोसिएशन इस तमगे को समाप्त करने के लिए आंदोलन कर रहा है. शनिवार को रानीगंज के कोयला श्रमिक भवन में उनका तीसरा राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ. मूल रूप से पंचायत स्तर पर काम करने वाले सभी सदस्य, जो कंप्यूटर संचालन के लिए लगे होते हैं, उन्हें अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करना पड़ता है, जबकि पंचायत की सारी जिम्मेदारियाँ उन्हीं की रहती हैं. उन पर हर पल तरह-तरह के यातनाएं झेलनी पड़ती हैं, और उन्हें काम के 8 घंटों के अलावा सुबह से शाम तक लंबे समय तक काम करना पड़ता है, फिर भी उन्हें कोई स्थायी रोजगार नहीं मिल रहा है. शनिवार को इस तीसरे राज्य सम्मेलन में उन्होंने आठ सूत्री मांगें रखीं. सम्मेलन का नाम कामरेड मनोज गोस्वामी नगर एवं कामरेड अबुतालेब अहमद मंच रखा गया. इस दिन मसौदा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इस सम्मेलन में उपस्थित 17 जिलों के 130 प्रतिनिधियों ने अपने विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये. संगठन के राज्य महासचिव उदयनारायण कंडेर ने कहा कि इस सम्मेलन के मंच पर उन्होंने मांग की की पश्चिम बंगाल ग्राम पंचायत के अस्थायी कर्मचारियों को तुरंत नियमित करना होगा. रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती सहित बेरोजगारों के काम को आधिकारिक मान्यता देने की मांग भी की गई. मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत के सभी कंप्यूटर संबंधी कार्य करने के लिए वीएलई को अतिरिक्त वेतन देने की मांग की गई उन्हें असंवैधानिक कानूनों के विरुद्ध कार्य करने के लिए बाध्य नहीं किया जाए. उन पर प्रशासनिक अत्याचार बंद किया जाए,यदि काम करते समय किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी की मांग की गई. उन्होंने सार्वभौमिक जन वितरण प्रणाली लागू करने, कृषि में सब्सिडी वापस लेने की नीति रद्द करने, फसलों का उचित मूल्य देने और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की भी मांग की. सम्मेलन में उन्होंने भविष्य में कोलकाता में अपनी मांगों को रखते हुए एक बड़े आंदोलन में जाने की रूपरेखा बनाई. सम्मेलन में सुप्रभात मंडल, अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ बनर्जी, उपाध्यक्ष अचिंत्य चटर्जी, कोषाध्यक्ष मिथुन मलिक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए.


0 टिप्पणियाँ