जामुड़िया: जामुड़िया इलाके के आठ नंबर वार्ड में स्थित इंद्र भूमि एवं आनंदनगर कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने नॉर्थ सियारसोल ओसिपी में ब्लास्टिंग के विरोध में प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान ओसिपी में एक घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप्प हो गई.प्रदर्शन कर रहे लोगों कि मांग है कि ईसीएल प्रबंधन या तो उन्हें पुनर्वास दे या ओसीपी में ब्लास्टिंग बंद करें.
मालूम हो की इंद्र भूमि और आनंद नगर कॉलोनी के लोग कई बार नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में ब्लास्टिंग से हो रहे घरों में नुकसान के विरोध में विरोध जता कर प्रदर्शन किया गया है.
प्रदर्शन की सूचना प्रकार मौके पर ईसीएल के सुरक्षाकर्मी अधिकारी के साथ-साथ जामुड़िया थाने कि पुलिस भी ओसिपी में पहुंच गई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर प्रबंधन के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाने का सुझाव दिया. इस संदर्भ में स्थानीय निवासी काशी चंद्र माजी ने बताया कि ओसीपी में हो रहे ब्लास्टिंग के कारण उनके इलाके के इंद्र भूमि और आनंदनगर कॉलोनी में स्थित घरों में कंपन एवं घरों में दरारें पड़ रही है. जिसके विरोध में आज वह लोग ओसीपी में विरोध करने पहुंचे हैं. नॉर्थ सियारसोल ओसीपी के मैनेजर अशोक कुमार कर्मकार, एजेंट अमित कुमार सिंहा एवं जामुड़िया थाना के अधिकारी की उपस्थिति में उनके द्वारा यह आश्वासन दी गई की ब्लास्टिंग में कमी आएगी. साथ ही कंपन की तीव्रता नापने के लिए एक मशीन भी दी जाएगी, जिससे यह मालूम होगा कि कंपन की तीव्रता कितनी है.काशी चंद्र माजी ने आगे बताया की 15 दोनों के अंदर एक लिखित आवेदन करने को कहा गया है. ईसिएल प्रबंधन के द्वारा जो हमें लिखित में दिया जाएगा उसके अनुसार अगर हमारे घरों में कोई दिक्कत नहीं आएगी तो हम लोग आगे किसी तरह का कोई आंदोलन या प्रदर्शन फिर यहां नहीं करेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो भविष्य में इसे बड़ी आंदोलन हम करने को तैयार है.
इस संदर्भ में नार्थ सीआररसोल ओसीपी के एजेंट अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि आज स्थानीय लोग अपनी मांग को लेकर ओसीपी में आए थे, उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वह अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे. जो आदेश उच्च अधिकारियों से आएगा वैसा पालन किया जाएगा.










0 टिप्पणियाँ