केंद्र सरकार के विरुद्ध रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा निकाली गयी रैली



 रानीगंज-रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से मंगलवारन केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए एक विशाल रैली निकाली गई यह रैली रानीगंज के तार बांग्ला पेट्रोल पंप से शुरू होकर नेताजी मोड पर आकर समाप्त हुई .नेताजी मोड पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया .इस रैली में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा अध्यक्ष विक्टर बागची, रेहान साकिब, शुभ भट्टाचार्य ,तितास बनर्जी, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, साधन सिंह ,जाहिद अख्तर सहित बड़ी संख्या में तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे .रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्टर बागची के नेतृत्व में निकली इस रैली में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र के भाजपा सरकार बंगाल के साथ सौतेला आचरण कर रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना हो या मनरेगा जैसी परियोजना सभी परियोजनाओं के पैसे रोक के रखे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली