भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में जामुड़िया के बीडीओ को ज्ञापन सौंपा



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में जामुड़िया बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर जामुड़िया भाजपा चारो मंडल के किसान मोर्चा के कई महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे.इस संबंध में जामुड़िया भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दयामय नंदी ने बताया कि हुगली के गोघट में किसानों पर पुलिस द्वारा अत्याचार, राज्य में खाद और बीज की कालाबाजारी हो रही है.

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले बे मौसम बारिश की वजह से धान की खेती करने वाले किसानों को जो नुकसान हुआ है, उनको मुआवजा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से देने की मांग की.इसके साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की गई. साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने एक कोल्ड स्टोर की मांग भी जामुड़िया इलाके में की है .वहीं मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, रमेश घोष, तापस राय, बृजमोहन पासवान, विष्णु नेवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता