तरूण संघ क्लब के द्वारा बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया



जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के केंदा फाड़ी अंतर्गत विजयनगर ग्राम स्थित तरूण संघ क्लब के द्वारा बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया .इस बारे में तरूण संघ क्लब के सदस्य देबू मंडल ने बताया कि उनका नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 150 से अधिक बुजुर्ग महिला-पुरुषों ने नेत्र परीक्षण कराया. इस शिविर में आंखों की सामान्य समस्याओं वाले लोगों का इलाज किया गया और जिन्हें आंख आपरेशन की आवश्यकता थी उनका नामांकन किया गया .उन्हें श्याम सेल मेटालिक द्वारा परिवहन प्रदान कर आसनसोल लायन्स क्लब में नेत्र ऑपरेशन व्यवस्था की गयी है. इस मौके पर केंदा फाड़ी के प्रभारी सुकांत दास, जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, श्याम मेटालिक्स के सीएसआर अधिकारी उर्मिला चटर्जी, गगन फेरोटेक प्रबंधन के हेमन्त सिंह, विजयनगर तरुण संघ क्लब के सचिव विश्वजीत गोप, अध्यक्ष तपन घोष, देबू मंडल, प्रकाश मंडल, पार्थ मंडल, संजय मंडल, बिमल मंडल, उत्तम पाल, तपन बाउरी के अलावा विजयनगर तरुण संघ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली