रानीगंज-तृणमूल कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत बकाया राशि का भुगतान न करने का आरोप लगाया जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ऐसा करके भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है और प्रदेश की जनता को वंचित कर रही है .इसके खिलाफ ममता बनर्जी के आदेश अनुसार तथा अभिषेक बनर्जी की सरपरस्ती में पूरे प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विरोध रैली का आयोजन किया जा रहा है .इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत अमृत नगर में पंचायत समिति उपाध्यक्ष तथा श्रमिक नेता मोहम्मद साबिर के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई .इस रैली के जरिए न सिर्फ बकाया राशि रोकने का विरोध किया गया. इसके साथ ही आदिवासी समाज पर पूरे देश में हो रहे अत्याचार का विरोध किया गया. इसके साथ ही भारत के राष्ट्रगान का भाजपा विधायकों द्वारा अपमान किए जाने का भी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया .इनका कहना था कि भाजपा जब राजनीतिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का परास्त नहीं कर पा रही है तो इस तरह के हथकंडे अपना कर इस प्रदेश की जनता को वंचित कर रही है. इस मौके पर बापी चक्रवर्ती, उपेंद्र यादव ,विनोद कुमार प्रसाद सहित अमृत नगर तृणमूल कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ