रानीगंज-रानीगंज सिटीजंस फोरम की और से लंबे समय से रानीगंज को पुनः सबडिवीजन बनाए जाने की मांग पर आंदोलन किया जा रहा है, गुरुवार को रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से रानीगंज बोरो कार्यालय के समक्ष तीन घण्टो का धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया. इस धरना प्रदर्शन के दौरान के जरिए उन्होंने एक बार फिर से अपनी इस मांग को प्रशासन के सामने पेश किया. इस मौके पर रानीगंज सिटीजंस फोरम के तमाम कार्यकर्ता और सदस्य यहां पर उपस्थित थे. धरना प्रदर्शन के दौरान रानीगंज सिटीजंस फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से लंबे समय से रानीगंज को फिर से सब डिवीजन का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है . पहले भी वर्ष 1846 से 1906 तक रानीगंज सबडिवीजन हुआ करता था, तब रानीगंज का विकास हो रहा था, लेकिन जब से रानीगंज से सबडिवीजन का दर्जा छीन लिया गया तब से रानीगंज का विकास की गति थम सी गयी है. उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से रानीगंज को फिर से सब डिवीजन बनाए जाने की मांग पर लगातार आंदोलन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज रानीगंज बोरो कार्यालय को यह धरना प्रदर्शन किया गया
गौतम घटक ने कहा कि रानीगंज को फिर से सब डिवीजन बनाए जाने की मांग कोई नई नहीं है और यह मांग सिर्फ रानीगंज सिटीजंस फोरम की नहीं है. रानीगंज के बहुत से स्वेच्छा सेवी संगठन और रानीगंज के आम लोग भी यह मांग कर रहे है.संयुक्त सचिव प्रदीप नंदी ने कहा कि इसके पूर्व भी रानीगंज सिटीजन्स फोरम आंदोलन किया है,राज्य के मुख्यमंत्री को नवान्न जा कर मांग पत्र सौंपी गई है.आगामी 18 जनवरी को आसनसोल जिला शाशक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपी जाएगी.हमारी यह आंदोलन शांति पूर्ण तरीके से की जा रही है.इस धरना प्रदर्शन में संयुक्त सचिव अरविंद सिंघानिया,कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता,बलराम रॉय,अरुण भरतिया, मनोज केशरी, सलिल सिन्हा,हरि शंकर तिवारी,विद्युत पांडेय आदि उपस्थित थे.













0 टिप्पणियाँ