युवा उड़ान की और से सैकड़ो लोगो को कंबल वितरण की गई




रानीगंज-सामाजिक संस्था युवा उड़ान की और से बुधवार को रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन में कंबल वितरण की गयी, इसके साथ ही कई विद्यार्थियों को लेखन सामग्री भी दी गई .इस मौके पर देश की प्रख्यात कथा वाचिका देवी चित्रलेखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी. उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. ईश्वर की कृपा से मानव को ही मानव सहित अन्य प्राणियों की सेवा करने का सौभाग्य मिलता है, और जो मनुष्य सेवा भाव में लीन होकर कार्य करता है उसका जन्म सर्वश्रेष्ठ होता है .उन्होंने इस कार्यक्रम को करने के लिए युवा उड़ान संगठन के सदस्यों की सराहना की और कहा कि उनके इस कार्य से जरूर ईश्वर प्रसन्न होंगे. उन्होंने प्रार्थना की की इस संगठन के सदस्यों को भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने की क्षमता ईश्वर प्रदान करें , वहीं अगले साल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में देवी चित्रलेखा ने बताया कि यह करोड़ों भारतवासियों के सपने के सरकार होने जैसा है. उन्होंने कहा कि जनवरी में ही पूरा देश अगले साल दीपावली मनाएगा . युवा उड़ान के संयोजक दिनेश सोनी ने बताया की हाल ही में मीडिया के जरिए उनका पता चला कि रानीगंज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस कड़ाके के ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं, ऐसे लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इसके साथ ही बच्चों में लेखन सामग्री बांटी गई. युवा उड़ान की तरफ से समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं और अगले साल संस्था की तरफ से एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाई जाएगी. इस मौके पर युवा उड़ान के संयोजक दिनेश सोनी आयुष भलोटिया , सोनू वर्णवाल, महेश जोशी, शिवशंकर तारवे, पायल अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता