रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई सेमिनार






रानीगंज: ,गुरुवार की शाम रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जहां क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को उद्योग के साथ-साथ घर के लिए सोर्य ऊर्जा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. यहां इस सेमिनार में उपस्थित थे टाटा पोवर ऑफ ग्रिड सोलर सॉल्यूशन के ईस्टर्न स्टेट हेड एंड चैनल पार्टनर अखिल संथोलिया, फाइनेंस हेड श्री कुणाल, मार्केटिंग मैनेजर प्रीताजीत दास, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया,सचिव मनोज केसरी,चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ,कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान आदि उपस्थित थे . इस बारे में अखिल संथोलिया ने बताया की टाटा सोलर पैनल इस व्यवसाय में पिछले 32 वर्षों से है और पूरे भारत में यह एक विश्वासपात्र नाम बन गया है. उन्होंने कहा कि टाटा सोलर पैनल लगाने के कई फायदे हैं, सबसे बड़ा फायदा रखरखाव का है. इसके साथ ही जो भी टाटा सोलर पैनल लगाएगा उनको कंपनी की तरफ से बीमा उपलब्ध कराया जाएगा. हर बैंक के साथ टाटा सोलर पैनल कंपनी का समझौता है ,और टाटा के सोलर पैनल लगाने वालों को बैंक से ईएमआई की सुविधा मिलेगी .इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति ईएमआई जमा नहीं कर पाता तो बैंक सिर्फ वह सोलर पैनल खोल कर ले जाएगी ,इसके अलावा उस व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि बैंक से यह सुविधा प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति को कोई भी चीज गिरवी भी नहीं रखनी होगी उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी द्वारा दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में कई संस्थानों में टाटा सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं और उनकी तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है . इस बारे में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी ने बताया कि आज टाटा सोलर पैनल की तरफ से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सोलर पैनल को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और इससे पर्यावरण के क्या फायदे हैं यह भी बताया क्या इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सोलर लाइट लगाने से बिजली की खपत में कितनी बचत हो सकती है. उन्होंने कहा कि भले ही एक बार में आपको पैसे लगाने पड़े लेकिन बिजली की खपत से होने वाली बचत का अगर हिसाब किया जाए तो यह काफी फायदेमंद सौदा है उन्होंने कहा कि इसको लगाने के लिए जो खर्च होगा वह सोलर पैनल के लोड पर निर्भर करता है .उन्होंने कहा कि अगर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के जरिए कोई सोलर पैनल लगता है तो उसको टाटा सोलर पैनल कंपनी की तरफ से अतिरिक्त दो प्रतिशत की रियायत दी जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर