रानीगंज को पुनः महकमा का दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर 28 दिसंबर को रानीगंज बोरो कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी रानीगंज सिटीजन्स फोरम


रानीगंज-रानीगंज को पुनः महकमा का दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर 28 दिसंबर को रानीगंज बोरो कार्यालय के समक्ष प्रातः 11 बजे से 1बजे तक शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेगी रानीगंज सिटीजन्स फोरम.




इस धरना प्रदर्शन को सफ़ल बनाने के लिए रविवार को रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से रानीगंज के डाल पट्टी मोड इलाके स्थित संगठन के कार्यालय में आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. यहां पर रानीगंज सिटीजंस फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक, सचिव प्रदीप नदी ,संयुक्त दिनेश गुप्ता ,अरविंद सिंघानिया, बलराम राय ,मलय राय ,सुरेश जयसवाल ने पत्रकारों से रूबरू हुए. उन्होंने रानीगंज सिटीजंस फोरम द्वारा बीते लंबे समय से रानीगंज को एक बार फिर से सब डिवीजन बनाने की मांग को दोहराया .उन्होंने कहा सन 1846 से 1906 तक रानीगंज एक सबडिवीजन हुआ करता था . यह शहर पूरे बंगाल में व्यवसाय के दृष्टिकोण से एक बहुत बड़े केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया था. लेकिन किन्हीं कारणों से 1906 में सब डिवीजन का दफ्तर रानीगंज से हटाकर आसनसोल ले जाया गया और बाद में आसनसोल को सब डिवीजन घोषित कर दिया गया. इसके बाद रानीगंज का विकास की गति मानो रुक गया ,हालांकि इसके बाद भी बंगाल की अर्थव्यवस्था में रानीगंज ने काफी योगदान देना जारी रखा. रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से लगातार यह मांग की जाती रही है कि रानीगंज को एक बार फिर से सब डिवीजन का दर्जा दिया जाए लेकिन अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है. इस वजह से रानीगंज सिटीजंस फोरम द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 दिसंबर को रानीगंज बोरो कार्यालय के सामने सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा और सभी रानीगंज वासीयो कि इस जायज मांग के प्रति मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित पूरे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी. रानीगंज सिटीजंस फोरम के सदस्यों का कहना था की शहर के व्यावसायिक तथा सर्वांगीण विकास के लिए रानीगंज को एक बार फिर से सबडिवीजन बनाए जाने की जरूरत है और 28 तारीख को धरना प्रदर्शन के जरिए वह अपनी इसी मांग को एक बार पुनः प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली