11 से 14 जनवरी तक सियारसोल मैदान में अड्डा तथा

रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स संयुक्त रुप से कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो 2024 करेगी




रानीगंज-पश्चिम बर्दवान जिला के उधमियों द्वारा निर्मित किये जाने वाले प्रोडक्ट को बेहतर मार्किट प्राप्त हो, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 11 से 14 जनवरी तक सियारसोल राज मैदान में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण(अड्डा) एवं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त रुप से कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो 2024 आयोजित कर रही है. इस ट्रेड एक्सपो को लेकर एक बैठक शनिवार को रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स में कई गयी. इस ट्रेड एक्सपो की जानकारी देते हुए रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केशरी ने बताया कि कि इस ट्रेड एक्सपो में विभिन्न प्रकार के करीब 50 स्टॉल लगाए जाएंगे,जिसमें यहां रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महिला विंग द्वारा भी 10 स्टाले होंगी,जिनमे उनके द्वारा निर्मित सामग्रियां मौजूद रहेंगी.वहीं अन्य स्टालों में उधमियों द्वारा निर्मित उत्पाद का विवरण तथा अन्य जानकारी दी जाएगी.उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का आयोजन यहां पहली बार किया जा रहे हैं. इस एक्सपो में उत्पादन करने वाली कई बड़ी कंपनीयां भी हिस्सा लेंगी. इस अवसर पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के महिला विंग के अध्यक्ष रूबी गढ़वाला तथा शाश्वती चटर्जी ने बताया की महिला सशक्तिकरण के इस दौर में सरकार बहुमुखी सहयोग कर रही है,उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. उनका यह भी प्रयास है कि घरेलू सामग्री बनाने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सहयोग करें. सचिव मनोज केसरी ने इस मेले के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेड एक्सपो के प्रोजेक्ट चैयरमेन महेश खेरिया तथा को चैयरमेन रमेश लोयलका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता