रानीगंज-भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर रानीगंज प्रखंड के तिराट पंचायत कार्यालय का घेराव किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान.
भाजपा आसनसोल दक्षिण मण्डल चार के अनुसूचित जाति और जन जाति के बैनर तले संग़ठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप बाउरी,मण्डल अध्यक्ष सपन बाउरी ,मंडल चार के अध्यक्ष संदीप गोप और अन्य नेता तथा पार्टी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे. प्रदर्शन में शामिल ग्राम की महिला प्रिया बाउरी, आदूरी बाउरी ने कहा कि तिराट पंचायत अंतर्गत गांवों के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. भारी यातायात के कारण सड़कें और नुनिया नदी पर बना पुल भी कमजोर हो रहे हैं.उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पंचायत कार्यालय से एक सौ दिन के काम का बकाया पैसा लोगो को नहीं मिला है. लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. अवैध तरीके से नदी से बालू की तस्करी की जा रही है. इसलिए आज आसनसोल साउथ चार यानी रानीगंज ब्लॉक के तिराट पंचायत कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन की प्रति स्वीकारते हुए तीराट ग्राम पंचायत के प्रधान शिवदास चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है,मनरेगा के पैसा केंद्र सरकार से लेने के लिए लगातार आंदोलन की जा रही है, वहीं हाड़ाभांगा ब्रिज की जर्जर हालत की बात स्वीकारते हुए जल्दी मरम्मत का आश्वाशन दिया.










0 टिप्पणियाँ