सिलीगुड़ीः आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों ने एक दुर्लभ प्रजाति के बांस चूहे या बैम्बू रैट को बरामद किया है। स्थानीय निवासियों ने राजगंज ब्लॉक के बैकुंठपुर जंगल से सटे पनाशगुड़ी गांव में एक नदी के किनारे इस दुर्लभ प्रजाति के जीव को देखा। इसके बाद आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों को सूचना दी गयी. वनकर्मी पहुंचे और बांस चूहा की एक दुर्लभ प्रजाति को बचाया। वन विभाग के मुताबिक, यह एक दुर्लभ प्रजाति का चूहा है जिसे बैम्बू रैट के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से म्यांमार सहित दक्षिणपूर्वी नेपाल से लेकर दक्षिणी चीन और थाईलैंड तक के ऊंचे इलाकों में बांस के पेड़ों में रहता है। यह चूहा सबसे पहले बैकुंठपुर के जंगल में देखा गया था.









0 टिप्पणियाँ