लायंस क्लब के जिला पाल पहुंचे लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का परिदर्शन करने



रानीगंज-लायंस इंटरनेशनल जिला 322 सी बी के जिला पाल डॉ एसके बसु लायंस क्लब रानीगंज के परिदर्शन पर आए .उनके साथ उप जिलापाल डा, नवारून गुहो ठाकुरता, जिला सचिव मनजीत सिंह भी उपस्थित थे.

क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अतिथियों का स्वागत हमारी संस्कृति में है. हम अतिथियों का स्वागत भगवान की तरह करते हैं.हमारे इस क्लब का 64वां स्थापना दिवस संपन्न हुआ है .यानी यह एक ऐतिहासिक क्लब है. डॉक्टर एस के बासु ने कहा कि उन्होंने इसी क्लब से लायंस की यात्रा शुरू की थी. यह क्लब सेवा के लिए मशहूर है .सेवा के बदौलत आज भव्य आंखों का अस्पताल, डीएवी स्कूल ,अब डायबिटीज सेंटर को खोला गया है.उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है कि यह क्लब और भी आगे बढ़ेगा और अच्छा सेवा मूलक कार्यों के लिए प्रसिद्धि प्राप्त करेगा. मनजीत सिंह ने आने वाले दिनों में इंटरनेशनल की ओर से की जाने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला.इस अवसर पर पूर्व जिला पाल अरुण कुमार तोदी ,पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान, राजेश जिंदल , इंदरजीत सिंह, आदि उपस्थित थे. क्लब के सचिव वर्षा लोयलका ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली