दो ट्रेलर के भिड़ंत में ट्रेलर चालक के हाथ पैर टूटा



 रानीगंज- रानीगंज के पंजाबी मोड फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बांसड़ा मोड पर कल देर रात हुई एक दुर्घटना में एक ट्रेलर चालक बुरी तरह घायल हो गया .प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर पंजाब नंबर की एक ट्रेलर खड़ी थी, अचानक नागालैंड नंबर की एक ट्रेलर ने आकर खड़ी हुई ट्रेलर को टक्कर मार दी. इस घटना में नागालैंड नंबर की ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और नागालैंड नंबर के ट्रेलर के चालक को गंभीर चोटें आई .इस घटना में रानीगंज के पंजाबी मोड फांड़ी के पुलिस की भूमिका बेहद सराहनीय रही. घटना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई और घायल ट्रेलर चालक को तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया . इस घटना में उस ट्रेलर चालक के दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए हैं, गंभीर हालत में वह आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता