जब अवैध कोयले के कारोबार पर नही लग सकी लगाम तो सड़क पर खुद ही कोयला बेचने उतर गए मीम नेता





आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे अवैध कोयला चोरी और उन कोयलों की अवैध रूप से तस्करी का मामला थमने का नाम नही ले रहा, यही कारण है की इनदिनों पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित कुलटी, जामुड़िया, बराबनी, रानीगंज, और सलानपुर इलाके मे इसीएल के ओपेन कास्ट बंद और चालू दोनों तरह के माइंसों मे कोयले के चोरी तो हो ही रही है साथ मे इसीएल के माइंस से ट्रकों मे लदा कोयला इसीएल के साइडिंग मे जाने के जगह अवैध कोयला तस्करों की कोल डिपो तक पहुँच जा रहा है और सरकारी खातों मे खाना पूर्ति के लिये कोयला तस्कर अपनी ऊँची पहुँच और बड़े स्तर की सेटिंग से इसीएल के साइडिंग मे कोयले के जगह पत्थर गिरा रहे हैं, जिसका ताज़ा प्रमाण जामुड़िया थाने के अंतर्गत आने वाली पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी मे पकड़ी गई एक कोयला लदी ट्रक है, जो इसीएल के कोयला खदान से इसीएल के साइडिंग मे अनलोड होने के लिये निकली थी पर वहाँ ठीक उसी नंबर की दूसरी ट्रक साइडिंग मे पत्थर अनलोडो कर चली गई और इसीएल के कोयला खदान से निकला कोयला कोयला तस्करों के अवैध डिपो मे खाली होने के लिये निकल गया ठीक उसी बिच सिआईएसएफ ने उस ट्रक को पकड़ लिया और पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी को शौंप दिया इसके आलावा कोयले के इस अवैध कारोबार मे दो -दो हाँथ आजमाने के लिये अब शफ़ेद पोश नेता भी मैदान मे उतर चुके हैं और अपने -अपने करीबियों को कोयला तस्करी का पूरा दाइत्व देने की मांग कर पुरे जामुड़िया इलाका दो दिनों से गर्म कर रहे हैं, कोई सोदू को जामुड़िया का बादशाहत देने के फिराक मे है तो कोई दिल को अवैध कोयले के कारोबार की पूरी बादशाहत दिलाने मे अपनी एड़ी चोटी एक किये हुए है, ऐसे मे शिल्पाँचल मे चल यही कोयले की इस अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिये रविवार को मीम नेता दानिश अजीज अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर कर अनोखा प्रदर्शन करने लगे, वह सड़क किनारे बोरे मे भरकर कोयला बेचने लगे यह कहकर की वह कोयला ईडी का है, भाजपा का है, सिबिआई का है, तृणमूल का है, जिसके बाद मौके पर साऊथ थाना पुलिस फाड़ी पहुँच गई और अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मीम नेता दानिश अजीज को अपने हिरासत मे लेकर थाने ले गई, इस दौरान मीम नेता दानिश ने बताया की जो लोग अवैध कोयला का चोरी और उसकी तस्करी कर रहे हैं उनके ऊपर पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है और जो उस कारोबार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके ऊपर पुलिस कार्रवाई करना कभी नही भूलती

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली