आसनसोल नगर निगम द्वारा छठ पूजा को लेकर दस टैबलो निकाले गए




 आसनसोल- आसनसोल नगर निगम की तरफ से छठ पूजा को देखते हुए दस टैबलो निकाले गए .मेयर विधान उपाध्याय द्वारा नगर निगम से इनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह टैबलो आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में घूमेंगे और लोगों को छठ की बधाई देंगे. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक, एमएमआईसी मानस दास सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे .इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा की हर त्यौहार पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से टैबलो निकाला जाता है .छठ पर भी यह टैबलो निकाला गया जो कि आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में घूमेगा. कुल 10 टैबलो है जो विभिन्न वार्डों में घूम घूम कर लोगों को छठ की मुबारकबाद देंगे. उन्होंने कहा कि यह आस्था का महापर्व है और उन्होंने विश्वास जताया की जिस तरह से दुर्गा पूजा काली पूजा सहित विभिन्न त्योहार खुशी-खुशी मनाए गये छठ भी इसी तरह मनाया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता