रानीगंज-पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी धूमधाम से जगधात्री पूजा का आयोजन किया गया है. रानीगंज के बड़ा बाजार इलाके के एबीसीडी क्लब द्वारा धूमधाम से हर साल की तरह इस साल भी जगधात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां पर लाइट और पंडाल को मनमोहक अंदाज में बनाया गया है, जिसे देखकर यहां आने वाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं .दूसरी तरफ रानीगंज के ही बड़ा बाजार इलाके के ही कल तला सार्वजनिन जगधात्री पूजा कमेटी द्वारा भी पूजा का आयोजन किया गया है .बीते 3 वर्षों से इस कमेटी द्वारा यहां पर धूमधाम से जगधात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है . रानीगंज के स्कूल पाड़ा इलाके में भी धूमधाम से जगधात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है .यहां भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है. दूसरी तरफ रानीगंज के अशोक पल्ली इलाके में भी धूमधाम से जगधात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है. अशोक पल्ली सार्वजनिक जगधात्री पूजा कमेटी द्वारा यहां पर हर साल की तरह इस साल भी जगाधत्री पूजा का आयोजन किया गया है. यहां पर भी आकर्षनीय अंदाज में लाइट और पंडाल का काम किया गया है ,जिसे देखकर यहां आने वाले श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो रहे हैं.


0 टिप्पणियाँ