बांकुड़ा - मेरा मोबाइल नंबर रखें और रेत चोरी करने वालों का वीडियो करके भेजें मैं दूसरे दिन ही स्थान पर पहुंच जाऊंगा - शुभेंदु अधिकारी





मेरा मोबाइल नंबर सेव करके रखें और रेत चोरी करने वालों का वीडियो कर के मुझे भेजें, मैं दूसरे दिन ही घटनास्थल पर पहुंच जाऊंगा ऐसा ही भरी मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने यह बात कही. मौके पर भाजपा नेता ने राज्य की मुख्यमंत्री पर बार-बार कटाक्ष किया. अदालत से शुभेंदु अधिकारी की कोतुलपुर में सभा की अनुमति मिलने पर ही शनिवार को कोतुलपुर बाजार में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर विशाल रैली निकल गई इसके उपरांत नेताजी मोड संलग्न प्रांगण में जनसभा का आयोजन रखा गया जहां प्रमुख वक्ता के रूप में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत विष्णुपुर सांसद सौमित्र खां, भाजपा विधायक एवं विष्णुपुर संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ शाखा, विधायक दिवाकर घारामी, विधायक नीलाद्री शेखर दाना समेत अन्य संगठन के जिला नेता उपस्थित रहे.

लड़ाकू भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए 'दो कान काटा वाला कहा. शनिवार को कोतुलपुर नेताजी मोड़ पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा, ''मुझसे 1,956 वोटों से हारने के बाद भी वह मुख्यमंत्री बनी हुई है '

वही जिला पुलिस अधिकारी भी भाजपा नेता के कटाक्ष से नहीं बच पाए उन्होंने बांकुरा जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी का नाम लेते हुए कहा की कोयला भाईपो ने मेरी जनसभा रोकने के लिए अपने पापोश एसपी वैभव तिवारी को मैदान में उतारा था. दो बार रोकने के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने तीसरी बार उनका कान खीच लिया . ' जनसभा के मध्य उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपना व्हाट्सएप नंबर दिया. उन्होंने दावा किया कि वह वहां तभी पहुंचेंगे, जब रेत चोरी की सूचना देंगे.

 शुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर कहा, 'शिक्षा पहले ही जेल जा चुकी है, खाद्य भी जेल में है, अब स्वास्थ्य जेल जाने के लिए समय का इंतजार कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में स्कूली छात्रों की मध्याह्न बैठक में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है.

 बाद में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, मैंने ममता बनर्जी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. वे कुछ नहीं करने वाले.इसलिए इस बार उन्होंने कहा कि कोर्ट में शरनापन्न हुए है . उनका कहना की एसएसकेएम में आम लोगों का इलाज नहीं किया जाता है, उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी ने चोरों और लुटेरों को रखने का अड्डा बना रखा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल