मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा महिलाओं पर अपशब्द टिपण्णी के विरोध में भाजपा का पुतला दहन



जामुड़िया-बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं के ऊपर किये गये अपशब्द टिप्पणी के विरुद्ध में गुरुवार को जामुड़िया महिला भाजपा की ओर से थाना मोड़ बस स्टैंड में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर जामुड़िया भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह , संतोष सिंह, तोतन मोदक, अनिरुद्ध पासवान, सरस्वती केवड़ा, रत्न साव, जवाहर शर्मा, शेलेन रूईदास, सुमंतो गोराई , संजीत बाउरी आदि उपस्थित रहे. इस अवसर पर जामुड़िया भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाएं मातृ शक्ति पर अपने बयान से उनका अपमान किया है .यह बहुत ही दुख जनक है. उसके खिलाफ ही जामुड़िया भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से उनका पुतला फूंका गया और उनके बयान की कड़ी निन्दा की गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन