सिलीगुड़ीः उत्तरकन्या में कार्यरत दो सुरक्षा गार्डों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है. आरोपियों का नाम मैनुल रहमान और विष्णुपद गुप्ता है. ये दोनों फुलबाड़ी के रहने वाले हैं. पुलिस विष्णुपद गुप्ता को पहले ही पकड़ चुकी है. पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है. मालूम हो कि आरोपी लंबे समय से उत्तरकन्या में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं. आरोप है कि मोइनुल रहमान ने जलपाईगुड़ी की तीन युवतियों से सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिये थे. फिर बुधवार को मोइनुल रहमान ने युवतियों को बिष्णुपद गुप्ता को अपने साथ लेकर उनसे मिलने के लिए उत्तरकन्या जाने को कहा। जब उनलोगों ने मोइनुल रहमान से संपर्क करने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ, तो उनलोगों ने उत्तरकन्या के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. एनजेपी थाने की पुलिस घटनास्थल की तलाश में जुट गयी है. पुलिस विष्णुपद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, मोइनुल रहमान की तलाश कर रही है.



0 टिप्पणियाँ