रानीगंज : बीते वर्ष की भांति इस बार भी सनातनी सेना काली पूजा एवं भाई फोटा के अवसर पर सैकड़ो महिलाओं को साड़ी प्रदान कर रही है.इसी क्रम में बुधवार को रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत जेमेरी ग्राम पंचायत अंतर्गत चलबलपुर, बाकडांगा एवं डांगापाड़ा गांव में लगभग 600 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया.यह साडी वितरण भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी अपने हाथों से महिलाओं प्रदान किये. मौके पर अभय उपाध्याय, सनातनी सेना के जिलाध्यक्ष संतोष मुखर्जी, नरेंद्र चंद्र दास, शांति गोप, चुन्नू तिवारी आदि उपस्थित थे. इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यहां हमलोगों की सरकार नहीं है ,सरकार में रहने से वह सारी चीज देने की क्षमता हम लोगों की और अधिक होती है . हम लोग एक दूसरे के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच त्योहारों में वस्त्र वितरित करते हैं. इस दौरान उन्होंने तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सब कुछ चोरी हो जा रहा है,पढ़ाई करने के बाद हमें नौकरी मिलना चाहिए वह नौकरी भी चोरी हो जा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो राशन भेजते हैं वह भी चोरी हो गई, इलाज के लिए जो पैसे दिए जाते हैं वह भी चोरी हो जा रहा है, बच्चों का भोजन एवं गर्भवती माता के पौष्टिक भोजन जो सरकार द्वारा दिया जाता है वह भी चोरी हो जा रहा है, रास्ता बनाने का पैसा, नाली बनाने का पैसा, सब चोरी हो रही है. गरीब जनता के लिए दिल्ली से जो भी भेजा वह सब चोरी हो रही है. जो लोग चोरी कर रहे हैं कुछ जेल में है कुछ जेल में जाने वाले हैं, परंतु जेल जाने से क्या हो होगा इतना पैसा वह जमा कर लेते हैं कि बड़े वकील रखकर तीन-चार साल में जेल से बाहर आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि इन चोरों को जेल के अंदर रखना होगा. इसके लिए सीबीआई एवं ईडी है परंतु हम लोगों को चाहिए कि वह सत्ता में ना आए इसलिए हम लोगों के पास वोट का अधिकार है.ऐसे लोगों को हमें वोट ही नहीं देना है. इसके बाद वे लोग अपने आप जेल चले जाएंगे.चुनाव में जीत की वजह से वह मनमानी कर रहे हैं एवं चोरी कर रहे हैं. ऐसे लोग फिर से सत्ता में ना आए इसके लिए हमें आगामी चुनाव में इसका ध्यान रखना है.











0 टिप्पणियाँ