उत्तर दिनाजपुरः नेशनल हाईवे के किनारे मछली विक्रेता का खून से लथपथ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मछली विक्रेता की मौत किसी गाड़ी की चपेट में आने से हुई है. घटना सोमवार दोपहर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के तुतबागान नेशनल हाईवे 31 इलाके में हुई. मृत व्यक्ति का नाम अधीन हालदार है. उम्र लगभग (60)। चोपड़ा थाने के रंगागछ इलाके में उसका घर है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मछली विक्रेता को आज दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा पाया गया. खबर लगते ही इलाके के लोगों का वहां तांता लग गया. स्थानीय लोगों का मानना है कि व्यक्ति की मौत किसी गाड़ी के धक्के से हुई है. सूचना मिलने के बाद चोपड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

0 टिप्पणियाँ