निघा पोस्ट आफिस के पूर्व पोस्ट मास्टर पर लाखों रुपया गबन का लगाया लोगो ने आरोप किया प्रदर्शन



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दस के निघा स्थित पोस्ट ऑफिस में लाखों रुपए गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर मंगलवार को इस पोस्ट आफिस में लोगो ने जमकर प्रदर्शन किया .इसे विषय में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी तथा इस पोस्ट ऑफिस के ग्राहक अमरेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है उनके पोस्ट ऑफिस के खाता में उन्नीस लाख रुपए थे . उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पोस्ट मास्टर रूपेण हांसदा ने नौ लाख रुपए का गबन कर दिया. उन्होंने बताया कि पिछले पोस्ट मास्टर पैसे जमा करने पर काउंटर पार्ट उपभोक्ता को नही देते थे ,यहां तक की उनके अकाउंट से उनके बिना दस्तखत के पैसे निकाल लिए गए .पासबुक भर जाने पर जब वह पास बुक मांगते थे तो पासबुक भी नहीं दिया जाता था. उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट में रखे 9 लाख रूपए तो गए ही उन्होंने जो अलग से तीन लाख रुपए जमा करवाए थे वह भी जमा नहीं हुआ और उनके अकाउंट में उनका जो मोबाइल नंबर था उसे भी सिस्टम से हटा दिया गया. अमरेश सिंह ने बताया कि वह आज पैसे निकालने आए थे, लेकिन नए पोस्ट मास्टर ने बताया कि उनका अकाउंट सीज कर दिया गया है और वह अभी पैसे नही निकाल सकते. वहीं 10 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद किशोर कुमार धर ने बताया कि पोस्ट ऑफिस से बहुत से लोगो का पास बुक गायब हो गया है. पिछले पोस्ट मास्टर पर आरोप है कि उन्होंने पैसों का गबन किया है.उन्होंने बताया कि आज जब पीड़ित लोग शिकायत करने आए थे तो नए पोस्ट मास्टर ने उनको आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस जाने को कहा. किशोर कुमार धर ने कहा कि जब लोगों ने नीघा पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा किए हैं तो वह आसनसोल क्यों जाएंगे , जो फैसला होना है वह यहीं होगा और ठगे गए लोगों के पैसे वापस करने होंगे .वहीं नए पोस्ट मास्टर ओमप्रकाश शर्मा काफी बेरुखी भरे लहजे में बात करते हुए कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते जिनकी पैसा गया है, उनको लिखित शिकायत दर्ज करनी होगी. उसके बाद हेड पोस्ट ऑफिस से ही जो होना है वह कार्यवाही होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली