रानीगंज- रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में बीते वर्ष की भांति इस बार भी देव उठान एकादशी के दिन श्री श्याम बाल मंडल की तरफ से श्याम जन्म महोत्सव मनाया गया .इस मौके पर यहां पर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ खाटू श्याम की पूजा अर्चना की गई.इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भजन गायक जय राम पांडेय एवं उनके पुत्र अभिषेक पांडेय द्वारा प्रस्तुत भजनों से श्रोता गन झूम उठे,. बड़ी संख्या में श्याम भक्त जूटे हुए थे, और भक्ति सागर में गोता लगाते नजर आए. आपको बता दें कि राजस्थान के सिकर इलाके में खाटू श्याम का भव्य मंदिर है,इस दिन पूरे देश में श्याम जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. इस बारे में श्याम बाल मंडल के सचिव पवन केजरीवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी श्याम जन्म महोत्सव मनाया जा रहा है यहां भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे हैं .उन्होंने बताया कि आने वाले 18 से 23 फरवरी तक यहां इस भव्य श्याम मंदिर का उद्घाटन होगा. उसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है .आयोजन को सफल बनाने में संस्था के विष्णु सराफ,बिमल सराफ,विनोद बंसल,पप्पू माटोलिया,सावर सिंघानिया सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.


0 टिप्पणियाँ