रानीगंज-बुधवार की दोपहर ईसीएल के नारायणकुडी हाई वॉल ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में बुधवार को आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष देव नारायण दास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया और ग्रामीणों ने स्थानीय एजेंट को चार सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा .इन मांगों में ब्लास्टिंग बंद करने, ब्लास्टिंग के लिए डीजीएमएस की अनुमति पत्र दिखाना, ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरार के लिए मुआवजे की घोषणा जैसी कुछ प्रमुख मांगें थीं . राज्य के विपक्षी दल के नेता परियोजना को अवैध घोषित किया था . इसके मद्देनजर सच्चाई का खुलासा करने की मांग उनके द्वारा की गई तथा 7 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई. इसके अलावा, ग्रामीणों की शिकायत है कि ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरार आ रहे हैं. वहीं इलाके के कुंवे तालाब के जल स्तर सुख जा रहे हैं,जिसके कारण उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, .प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण दास ने बताया कि डीजीएमएस की अनुमति के बिना अधिकारी आए दिन ब्लास्टिंग कर रहे हैं, जिससे गांव के गरीबों के घरों में दरारें पड रही हैं, जबकि प्रबन्धनं कोई मुआवजे की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं . विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले यहां आकर कहा था कि यह खदान अवैध रूप से चलाई जा रही है ,प्रबंधन को यह खुलासा करना होगा कि यह ओसीपी अवैध हैं या वैध. प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों के पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं.
श्री दास ने साफ शब्दो में कहा कि अगर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो टीएमसी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी. उन्होंने बताया कि आज प्रबंधन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिन घरों में दरार आई है उन घरों की सूची बनाई जाएगी और स्थानीय पंचायत के साथ मिलकर ओसीपी प्रबंधन द्वारा सीएसआर फंड के जरिए घरों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा.
मौके पर टीएमसी नेता अशोक हेला, सुदर्शन खां सहित समेत काफी संख्या में ग्राम की महिला पुरुष मौजूद थे.









0 टिप्पणियाँ