जामुड़िया भाजपा मण्डल की और से विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा



 जामुड़िया-राज्य सरकार के द्वारा राशन में दुर्नीति, शिक्षा में भ्रष्टाचार एवं विभिन्न स्थानीय समस्याओं के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर जामुड़िया ग्रामीण मंडल एक एवं दो के द्वारा जामुड़िया बीडीओ कार्यालय के बाहर घंटो धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर भाजपा तापस रॉय , संतोष सिंह , बृज मोहन पासवान, रमेश घोष ,साधन माजी ,मीनल कांति घोष, जय गणेश सिंह, गौतम मंडल, राणा बनर्जी आदि उपस्थित थे. इस बारे में भाजपा नेता तापस राय ने कहा कि राज्य में जिस तरह से राशन घोटाला हुआ है. इसमें मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक पूरी तरह से शामिल है .उन्होंने कहा कि यह करोड़ो रुपए से भी ज्यादा का घोटाला हुआ है. इसके साथ ही कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर ही बीडीओ से मुलाकात की गई, तथा उनको एक ज्ञापन सौंपा गया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पर भ्रष्टाचार हो रहा है, उसके खिलाफ भाजपा की तरफ से आज पूरे राज्य भर में प्रत्येक बीडीओ कार्यालय तथा बोरो कार्यालय में ज्ञापन सोपा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इस भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में भाजपा और बड़े पैमाने पर अंदोलन पर उतरेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली