दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर मिनाक्षी मुखर्जी ने सत्ताधारी व विपक्षी दोनों को ठहराया जिम्मेदार




सिलीगुड़ी : दुष्कर्म पीड़िता को इनसाफ नहीं मिलने की शिकायत पर मिनाक्षी मुखर्जी ने सत्ताधारी व विपक्षी दोनों को जिम्मेदार ठहराया। डीवाईएफआई नेता मिनाक्षी मुखर्जी का इनसाफ यात्रा जुलूस घोषपुकुर पहुंचने पर वहां उनसे मिलने आई सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित आदिवासी महिला। उसने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें डराया धमकाया भी जा रहा है. यह सब सुनने के बाद डीवाईएफआई नेता मिनाक्षी मुखर्जी ने राज्य सरकार, विपक्ष व प्रशासन की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से लोकसभा-विधानसभा चुनाव जीतने वाला व्यक्ति भाजपा का प्रतिनिधि है. राज्य में तृणमूल की सरकार है. स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस मंत्री हैं फिर भी पूरे राज्य में एक के बाद एक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं.पिछले तीन से चार महीने में इसी सिलीगुड़ी में 5 से 6 घटनाएं घट चुकी हैं. जो घटनाएं सामने आई हैं. ऐसी कई घटनाएं हैं जो पुलिस या राजनीतिक दबाव के डर से सामने नहीं आतीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह उचित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली