नीमचा पुलिस फांडी ने एक माह के भीतर लापता दो किशोरियों को उनके घर वापस लौटाया








   रानीगंज-रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा पुलिस ने एक माह के भीतर घर से लापता दो किशोरियों को वापस लेकर उसके परिजनों को सौंपा.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को निमचा फांडी अंचल के तेतुलि पाड़ा के रहने वाले एक 14 वर्षीय अष्ठम श्रेणी की आदिवासी छात्रा ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर अपनी बहन से झगड़े के कारण घर में किसी को बताए बिना मोबाइल फोन लेकर अपनी सहेली के घर भाग गई. मोबाइल फोन लगातार बंद होने के कारण घर वालों को लड़की का कोई पता नहीं चला तो परेशान हो उन्होंने रानीगंज थाना के निमचा चौकी पुलिस से संपर्क किया. वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत रात से ही मोबाइल टावर की आखिरी लोकेशन देखी और काफी खोजबीन की और पड़ोसी गांव तीराट अंचल से मोबाइल टावर की लोकेशन ली और छात्रा को बरामद किया, बाद में गुरुवार को छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से लेकर छात्रा को दो मोबाइल दिए ,एवं उसे अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी, इसके साथ ही पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को नई साड़ी, कपड़े दिए और विजया की शुभकामनाएं दीं. ज्ञात हो कि उक्त छात्रा ने घर छोड़कर अपनी एक सहेली के घर पर शरण ली थी और अपने साथ लाए मोबाइल फोन को ऑन-ऑफ करती थी, इसलिए छात्रा कहां है, इसे लेकर हर कोई चिंतित था. यह खबर सुनते ही उसके दूर दराज के रिश्तेदार भी छात्रा को ढूंढने के लिए दौड़ पड़े,बाद में पुलिस ने छात्रा को बरामद की कार्रवाई किया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया. मालूम हो कि इसके पहले भी नवमी के दिन दुर्गा पूजा के दौरान रानीगंज के निमचा पुलिस चौकी क्षेत्र के रोटीबाटी इलाके के एक नाबालिग किशोरी के लापता होने से हड़कंप मच गया था. उस समय, लड़की के परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से संपर्क किया और शिकायत की कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है,बाद में, पुलिस ने लड़की को दक्षिण 24 परगना के एक दूरदराज के गांव काकद्वीप से बरामद किया और उसे उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया. . वही इस घटना के सामने आने से आदिवासी इलाके के लोगों में खुशी देखी गई क्योंकि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर लापता छात्रा को ढूंढ निकाला. पुलिस की ओर से आदिवासी लड़की के परिजनों को मुंह मीठा कराया गया और लड़की को न डांटने की सलाह दी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता