रानीगंज-आदिवासियों के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को रानीगंज के बांसड़ा इलाके के माझी पाड़ा में बिरसा मुंडा जन्म महा पाला कमिटी द्वारा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला सहित आस पास के जिलों के करीब 500 आदिवासी प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया,जबकि काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने यहां शिरकत की. प्रतियोगिता का उद्घाटन ई सी एल के कुनेस्तोरियां एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने तीर चलाकर किया ,जबकि इस अवसर पर आमरासोता ग्राम के प्रधान सहित इस प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक संजय हेम्ब्रम ,अथिति नुनुराम हांसदा,कांति मुर्मू,आमरसोता ग्राम पंचायत के उप प्रधान बबिता बाउरी, बिरसा मुंडा जन्म महा पाला कमिटी के उप प्रधान बबिता बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम किए गए जिन में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस बारे में जानकारी देते हुए आदिवासी समाज से जुड़े संजय हेंब्रम ने बताया कि बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने देश को आजादी दिलाने में भी अपनी भूमिका निभाई .उनके इसी योगदान को याद करते हुए हर साल की तरह इस साल भी उनकी जयंती मनाई जा रही है उन्होंने बताया के तीन राउंड में होने वाले इस तीरंदाजी प्रतियोगीता में बेहतर तीरंदाजी करने वालो को पुरष्कृत किया जाएगा.यह प्रतोयोगिता बीते तीन वर्षों से आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक कमिटि के अध्यक्ष सुशांत सोरेन, सचिव प्रदीप बास्की, सदस्य संजय हेमब्रम, मंगल हेमब्रम सहित आदिवासी समाज के लोग की अहम भूमिका रही .













0 टिप्पणियाँ