रानीगंज थाना नागरिक कमिटी द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन







रानीगंज-रानीगंज थाना नागरिक कमिटि ने सोमवार को रानीगंज थाना परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें पहले चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रानीगंज के 11 सरकारी व निजी विद्यालयों ने भाग लिया, लेकिन दूसरे चरण में प्रतियोगिता के माध्यम से पांच टीमों का चयन किया गया .अंतिम चरण की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें एसकेएस पब्लिक स्कूल ने 65 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल ने 55 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा रानीगंज बल्लभपुर राम गोपाल सराफ विद्यापीठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सफल प्रतियोगियों को जल्दी ही पुरस्कृत किया जायेगा . इस बारे में रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता ने कहा कि बचपन से ही उनको क्विज को लेकर काफी दिलचस्पी रही है ,इसी वजह से उन्होंने इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करने के बारे में सोचा .उन्होंने इस क्विज प्रतियोगिता के संचालक को धन्यवाद दिया कि उन्होंने काफी कम समय में ही क्विज प्रतियोगिता का संचालन करने की जिम्मेदारी संभाली और काफी सफलतापूर्वक संचालन किया. इसके साथ ही उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता