रानीगंज-निमचा फांडी अंतर्गत जेमेरी ग्राम पंचायत के चलबलपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति के घर के सामने बने अस्थायी गैरेज में लोहे की चेन से बंधी एक बोलेरो गाड़ी जलकर राख हो गयी. उस इलाके के रहने वाले और पेशे से ड्राइवर प्रसेनजीत मंडल ने यह कार बैंक से लोन लेकर खरीदी थी. हालांकि लोन का भुगतान किया जा चुका है. उक्त वाहन रोज की भांति बीते रात भी घर के बाहर अस्थायी गैराज में रखी हुई थी. शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे बोलेरो में आग लग गयी. करीब 12:00 बजे जब देखा तो पुलिस और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया . हालांकि स्थानीय लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ ,जब तक दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक बोलेरो जलकर राख हो चुकी थी. घर वालों और उस वाहन के ड्राइवर का शुरुआती अनुमान यही है कि किसी ने नुकसान पहुंचाने की नियत से रात के अंधेरे में ऐसी घटना को अंजाम दिया है. सवाल यह उठता है कि क्या किसी मकसद से कार में आग लगाई गई. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.


0 टिप्पणियाँ