रानीगंज-कोलकाता के पिंजरा पोल समिति अंतर्गत चलने वाली रानीगंज गौशाला का वार्षिक लेखा जोखा का डिजिटल स्मारिका के माध्यम से गोपाष्टमी मेला की पूर्व संध्या संस्था के कार्यालय में संस्था के पदाधिकारियों ने प्रस्तुत किया .इस अवसर पर गौशाला मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष ललित खेतान ने कहा कि इस स्मारिका में गौशाला की वर्तमान स्थिति एवं सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया है . उन्होंने कहा कि जब कागज पर यह विवरण निकलता था, तब चंद लोग ही इसको पढ़ पाते थे लेकिन अब डिजिटल रूप से निकलने पर देश-विदेश में जहां पर भी गौ भक्त हैं, उनको तुरंत इसका विवरण प्राप्त हो जाएगा .उन्होंने कहा कि इससे गौशाला के विकास में भी काफी मदद मिलती है काफी अनुदान आता है. उन्होंने कहा कि डिजिटल रूप से विवरण निकाले जाने से गौ भक्तों को आने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को सारा दिन व्यापी चलने वाली गोपाष्टमी मेला की शुरुआत भब्य शोभा यात्रा के साथ होगी, तथा कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन होगा, तुला दान,सवामणी दान सहित अन्य दान गोभक्त करेंगे. शाम को मेले का आयोजन होगा, मेले में कई स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे .दुसरी तरफ संस्था की उपाध्यक्ष दीपक कालोटिया ने कहा कि पिछले वर्ष पूरे भारतवर्ष में फैली गायों की बीमारी का असर रानीगंज गौशाला के गायों पर भी पड़ा ,जिससे गौशाला में दूध का उत्पादन काफी कम हो गया . वहीं महंगाई ने भी यहां भी काफी प्रभावित किया, हालांकि गौ प्रेमियों के आर्थिक सहयोग से कोई असुविधा नहीं हुई. केवल दूध लोगों तक सही पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाई. लेकिन वर्तमान स्थिति में सभी समस्याएं समाप्त हो गई है. सचिव विमल लोहिया ने कहा कि गोपाष्टमी मेला आगामी कल मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा . गोपाष्टमी मेला के संयोजक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुमित क्याल ने कहा कि रानीगंज गौशाला की वार्षिक डिजिटल स्मारिका का विमोचन रानीगंज गौशाला प्रांगण में किया गया. मंगलवार को गोपाष्टमी मेला के तहत गौ माता को नहला धुला कर नए वस्त्र पहनाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा पूरे शहर में भृमण करेगी. जिसमें गौ माता के दर्शन लोग कर पाएंगे. शाम के वक्त गौशाला में भव्य मेले के तहत इस्कॉन मंदिर दुर्गापुर एवं मायापुर द्वारा हरि कीर्तन एवं संध्या में दीपदान , आरती एवं संध्या में दीपदान, गौ आरती एवं गौ कथा का आयोजन होगा.संस्था के वरिष्ठ सदस्य किशन दारूका ने कहा कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी कहते हैं यह गोप पूजन का विशेष पर्व है . इस मौके पर गौशाला के श्रवण कनोडिया, गोपाल खेड़िया, दीपक जालान, पवन बाजोरिया, विकास सतनालिका, राजीव खेतान , सतनारायण अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. गोपाल खेड़िया ने कहा कि गौशाला को और भी उन्नत बनाने के लिए कई तरह की दान योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें सवामणि सुखी ,सवामणि दलिया ,गुड सवामणि एवं कई अन्य और भी दान योजना चलाई जा रही है. श्रवण कनोडिया ने कहा कि गोपाष्टमी मेले के दिन शाम को फन फिएस्टा का काउंटर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा लगाया जाएगा .उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने से सभी तीर्थ के पुन्यों का लाभ मिलता है.गौ पूजन एवं को परिक्रमा सुबह शोभायात्रा के माध्यम से निकल जाएगा, जिसमें सुसज्जित गायों एवं को भक्तों के साथ गौशाला एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा सुसज्जित झांकियां की नगर परिक्रमा एवं स्कूल मंदिर द्वारा हरि कीर्तन का आयोजन होगा.


0 टिप्पणियाँ