रानीगंज- अखिल भारतीय कोयला मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वामपंथी नेता तथा बांकुड़ा से 9 बार संसद रहे वासुदेव आचार्य का कल 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से वामपंथी समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई .ज्ञात की वासुदेव आचार्य पिछले लंबे समय से बीमार थे और कल उनका निधन हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में हो गया, मंगलवार की संध्या रानीगंज के सीएमएसआई (कोयला श्रमिक भवन)भवन से सीटू की तरफ से एक रैली निकाली गई जिसने पूरे रानीगंज शहर की परिक्रमा की .इसमें आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी,रानीगंज नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन रुनु दत्ता,पार्षद नारायण बाउरी,देवीदास बनर्जी,हेमंत प्रभाकर,सुप्रियो रॉय सहित तमाम वामपंथी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि वासुदेव आचार्य का जाना निसंदेह ही श्रमिक संग्राम में वामपंथियों के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है . वासुदेव आचार्य ने हमेशा श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ी और कोयलांचल में जिस तरह से अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है उसे रोकने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किया. उन्होंने कहा कि वासुदेव आचार्य के निधन से श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ने वाले एक बहुत बड़े नेता को हमने खो दिया.उनका हमेशा रानीगंज कोयला श्रमिक भवन में आगमन होता था,हमलोगों ने एक अभिभावक को खो दिया.










0 टिप्पणियाँ