9 सूत्री मांगों को लेकर रानीगंज भाजपा मण्डल एक कि और से विरोध प्रदर्शन




रानीगंज-गुरुवार को रानीगंज में भाजपा मंडल एक की और से रानीगंज बोरो कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया तथा एक ज्ञापन सौंपा गया .9 सुत्री मांगों के समर्थन में यह ज्ञापन सौंपा गया .इस बारे में भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खां ने बताया कि आज राशन शिक्षा सहित हर मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता घोटाले में लिप्त हैं ,पहले शिक्षा मंत्री जेल गए ,अब पूर्व खाद्य मंत्री भी जेल में है .उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का हर नेता हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कर रहा है और अपनी जेब भर रहा है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रानीगंज की कुछ स्थानीय समस्याएं भी हैं, जिनके समाधान की मांग करते हुए आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया तथा ज्ञापन सौंपा गया. उन्होंने कहा कि रानीगंज को आसनसोल नगर निगम के साथ मिला दिया गया तब कहा गया था कि इससे रानीगंज को बेहतर नागरिक सुविधा मिलेगी लेकिन आज रानीगंज में निकासी व्यवस्था हो या रास्तों की हालत किसी भी चीज में कोई सुधार नहीं आया है क्या इसीलिए रानीगंज को आसनसोल नगर निगम के साथ मिला दिया गया था, ताकि लोगों से ज्यादा पैसे टैक्स के नाम पर वसूले जा सके और वह पैसा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की जेब में जाए. उन्होंने कहा कि जब भी ट्रेड लाइसेंस के सरलीकरण की बात कही जाती है तभी बोरो कार्यालय के अधिकारी कहते हैं कि वह लोग इस मामले पर विचार कर रहे हैं ,आखिर कब तक ऐसा ही चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मांगों के समर्थन में आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं इस बारे में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज भाजपा की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा गया था ,इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात सामने रखी .मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि जब से वह बोरो चेयरमैन बने हैं तब से यहां पर लोगों को बेहतर ढंग से सुविधाएं मिल रही है किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है. ट्रेड लाइसेंस हो या अन्य कोई काम हर काम सुगमता के साथ हो रहा है और लोगों को कोई समस्या नहीं है. वहीं रानीगंज के राजा बांध तालाब के रखरखाव के मुद्दे पर मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि वह तालाब सीपीएम के जमाने से ही खराब हालत में है, लेकिन उस तालाब के रखरखाव का भी इंतजाम किया जा रहा है. उसका साफ सफाई का एस्टीमेट निकल चुका है और बहुत जल्द उस पर काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है ,वह यह नहीं देख रहे है कि यह सीपीएम समर्थक है या बीजेपी समर्थक हर एक को राज्य सरकार की सुविधा प्रदान की जा रही है .उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि कन्याश्री ,रुपश्री,स्वास्थय साथी सहित सभी सरकारी सुविधाओं का पूरा फायदा समाज के हर तबके के लोगों को मिल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता