टिकाकारण के 24 घण्टे बाद दो माह के बच्चे की मौत , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस कर रही जाँच



बाराबनी : बाराबनी थाना के पुछरा ग्राम पंचायत अंतर्गत केलेजोरा स्वास्थ्य केन्द्र में बीते बुधवार सुबह कटाईडांगा क्षेत्र निवासी आदिवासी परिवार के दो माह के बच्चे को टीका देने के दूसरे दिन गुरुवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिषर में आक्रोश व्यक्त करते हुये मामले में दोषियों की गिरफ्तारी एंव जांच की मांग और अड़ गये है।





घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि बीते बुधवार सुबह केलेजोरा स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चे को टिका दिया गया था , टिका लगने के बाद बच्चे को घर ले जाया गया जहाँ गुरुवार सुबह करीब 5 बच्चे परिजनों के अनुसार बच्चे के मुंह से झाग एंव नाक से खून निकलता देख केलेजोरा अस्पताल लाया गया । जहाँ चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आदिवासी समुदाय ने अस्पताल परिषर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाराबनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्तिथी को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगी। जिसके बाद मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया । घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी इप्सिता दत्ता समेत हीरापुर बाराबनी सर्किल प्रभारी शिवनाथ पाल घटना स्थल पर पहुँचे। एंव बच्चे के परिजनों से बात की। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है। 

वही मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण में लापरवाही की गई है जिसके बाद बच्चे की मौत हुई है।

जबकि एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मृतक बच्चे के साथ अन्य कई बच्चों को भी टिका दिया गया था, वे सभी स्वास्थ्य है। ऐसे में टीकाकरण को मौत का जिम्मेदार कैसे माना जा सकता है। टिका के दौरान बच्चा एकदम स्वास्थ्य था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन