रानीगंज-रानीगंज के सियारसोल राजबाड़ी इलाके के बास्केट पाड़ा निवासी गृहवधू 23 वर्षीय सोमा दास का शव उनके ससुराल में फंदे से लटकता हुआ पाया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बारे में जानकारी देते हुए सोमा दास की मां पदमा दास ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एगरा ग्राम पंचायत नूतन एगरा गांव के रहने वाले काशी रुईदास के साथ 3 महीने पहले ही हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी पर अत्याचार किया करते थे .उन्होंने बताया कि कल सुबह उनकी बेटी के साथ फोन पर उनकी बात हुई ,तब उनकी बेटी ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है ,और वह गुरुवार को अपने मायके आएंगी. उसके बाद उन्होंने फोन काट दिया. शाम को 6 बजे के आसपास जब उन्होंने सोमा के पति के नंबर पर फोन किया तो उसके पति ने बताया कि सोमा कहीं बाहर गई है, थोड़ी देर बाद वह फोन करेंगे ,लेकिन थोड़ी देर बाद उसके पति ने फोन पर बताया कि सोमा ने आत्महत्या कर ली है. सोमा की मां का कहना है की शादी के बाद से ही ससुराल में उनकी बेटी पर शारिरिक और मानासिक अत्याचार हुआ करता था. उनको पूरा शक है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. उन्होंने कहा कि उनको अपनी बेटी को देखने का भी नसीब नहीं हुआ. सोमा की मां ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने बताया कि कमरे में ताला बंद था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर शव को बरामद किया, पदमा दास ने पुत्री के पति,सास ससुर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई,जिसके आधार पर पति काशी रुइदास को हिरासत में लिया गया,जबकि अन्य सदस्य पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. सोमा की मां ने प्रशासन से मांग की कि उसकी बेटी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. घटना की जानकारी पाकर रानीगंज के बीडीओ सुभाजित गोस्वामी भी थाने पहुंचे और उन्होंने पूरे घटना की जानकारी ली.दूसरी और पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष नीताई बावरी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी इस घटना में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.










0 टिप्पणियाँ