एसटीएफ ने 13 लाख रुपये के गांजा समेत कूचबिहार के 2 युवकों को कार के साथ दबोचा




सिलीगुड़ी:-एसटीएफ ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. घटना में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में प्रदीप सरकार और सुदीप दास शामिल हैं.दोनों कूचबिहार के रहने वाले हैं.जानकारी है कि एसटीएफ को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांजा माटीगाड़ा से कार से तस्करी की जायेगी.एसटीएफ ने माटीगाड़ा के फांसीदेवा अंडरपास में छापेमारी की.वहां एक पिकअप वैन पर संदेह हुआ.पिकअप वैन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो गुप्त चैंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजा की मात्रा 138 किलो से अधिक है. जिसका बाजार मूल्य करीब 13 लाख रुपये है. घटना में कार चालक और खलासी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों को माटीगाड़ा थाने को सौंप दिया गया है .मामले की छानबीन चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली