पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज का दूसरा राज्य सम्मेलन हुई सम्पन्न,प्रधान संरक्षक हुए मो0 सलीम



रानीगंज-माकपा से सम्बद्ध पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज का दूसरा राज्य सम्मेलन रविवार को रानीगंज के कोयला श्रमिक भवन में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन के साथ हुई. झंडा उत्तोलन जितेंद्र नाथ उपाध्याय ने की. उद्घाटन भाषण माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने दिया. सम्मेलन में कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पूर्व पार्षद फैयाज अहमद खान, राज्य के कन्वेनर पूनम कौर, श्रेया जायसवाल, अनिल पांडे, अशोक सिंह, हेमंत प्रभाकर, बिरजू यादव आदि उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने की. सम्मेलन में मुख्य रूप से सांप्रदायिकता के जहर से मुक्त समाज को लेकर चर्चा, इजराइल फिलिस्तीन युद्ध बंद करने, बेरोजगारी के खिलाफ, संस्था की सिद्धान्तों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का सहारा, आशा कर्मियों के मांग के समर्थन में चर्चा किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के विषय में बताते हुए कहा कि इस समाज का गठन 1857 के स्वाधीनता आंदोलन की स्मृति और 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस की प्रेरणा से जुड़ा हुआ है. देश में भाषा के आधार पर हिंदी भाषी राज्यों में पहली बार संगठन बनाने का उदाहरण पश्चिम मांग हिंदी भाषी समाज के नाम है. पश्चिम बंगा हिंदी भाषी समाज की स्थापना 21 मार्च 1999 को राज्य की. 36 संस्थाओं द्वारा आयोजित एक लोकतांत्रिक कन्वेंशन से हुई थी. कोलकाता में पश्चिम बंग बांग्ला अकादमी के सभागार में संपन्न इस कन्वेंशन का उद्घाटन सांसद मोहम्मद सलीम ने किया था.वह वामपंथी नेतृत्व के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा में हिंदी में प्रश्न पत्र देने की मांग का समर्थन किया था. वक्ताओं ने कहा कि आज देश में धर्म भाषा के नाम पर एक दूसरे के अंदर सांप्रदायिकता का बीज बोया जा रहा है. इसके खिलाफ हमारा हिंदी भाषी समाज लड़ रहा है. एवं सभी धर्म को साथ लेकर हिंदी भाषा भारती का विकास कैसे हो इस पर बात करता है सम्मेलन के दौरान आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई.

सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से लगभग 200 प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे, जिसमें 75 लोगों की कमेटी का गठन किया गया . प्रधान संरक्षक मोहम्मद सलीम, वंश गोपाल चौधरी को संरक्षक, अध्यक्ष हेमंत प्रभाकर को जबकि संयुक्त सचिव श्रेया जयसवाल और पूनम कौर को बनाया गया .

 मोहम्मद सलीम ने मुख्य रूप से संबोधित किया,. उन्होंने कहा कि इस संस्था का इस राज्य में हिंदी भाषी लोगों के लिए काफी महत्व है. मोहम्मद सलीम ने कहा कि पहले बंगाल में करीब हर 20 साल के बाद सुखा पड़ता था जिसमे लाखों की संख्या में लोग भीख से मर जाते थे क्योंकि तब खेती बारिश के पानी पर निर्भर थी. मोहम्मद सलीम ने कहा कि बंगाल में हर 10 साल के बाद वामपंथियों के कारण संस्कृति के क्षेत्र में एक बदलाव आया है . आज हमारे समाज के साथ-साथ हमारे साहित्य फिल्मों में भी बड़ा बदलाव आया है 60 से लेकर 80 के दशक तक फिल्मों में जो नायक नायिकाएं हुआ करते थे वह आम इंसान हुआ करते थे जिसे आप और हम जुड़ सकते हैं लेकिन इसके बाद आज की फिल्मों में जो नायक नायक आए होते हैं वह या तो विदेश से आते हैं या बड़े खानदानों के लोग होते हैं इसकी वजह यह है कि फिल्मों साहित्य के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी आम इंसान की जगह कम से कम होती जा रही है .आज अगर खबरों को भी उठकर हम देख ले तो हम देखेंगे कि वहां पर आम इंसान किस छोटे-मोटे दुकानदार ,मजदूर की बात नहीं है,बल्कि पूंजीपति घरानों की अधिक प्राथमिकता दी जाती है. इससे यह बात स्वत ही सिद्ध होती है की हमारे समाज में आम इंसान के लिए जो जगह है, वह धीरे-धीरे बहुत छोटा होता जा रहा है




रानीगंज : मोहम्मद सलीम ने संवाददाताओं से रूबरू होते हुए केंद्रीय एवं राज्य सरकार दोनों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों मिलकर राज्य में चोरी कर रहे हैं. राज्य में ईडी एवं सीबीआई का खेल चल रहा है. वह कह रहे हैं कि तुम भाई पो को नहीं पकड़ना मैं तुम्हारे भाई को नहीं पकड़ूंगा. तृणमूल सीपीएम के साथ होकर चोर धरो जेल भरो क्यों नहीं कह रहे हैं. चोर कभी जांच नहीं करवाते कर भाजपा की केंद्रीय एजेंसियां अगर चोर को धरती तो अभिषेक बनर्जी अभी जेल में रहते. राज्य में दुर्नीति का साम्राज्य तैयार हुआ है यहां कोई नैतिकता नहीं है. भाजपा तृणमूल दोनों मिले हुए हैं एवं दोनों मिलकर राज्य में चोरी कर रहे हैं. हम लोगों को तृणमूल एवं भाजपा दोनों के खिलाफ लड़ना है, तभी राज्य से दुर्नीति खत्म होगा. उन्होंने कहा कि देश में भाषा भाषी की लड़ाई भाजपा आरएसएस कर रही है. उत्तर भारत में मंदिर धर्म को लेकर लड़ा रही है एवं अन्य राज्यों में हिंदी भाषी का हितैषी बनाकर एक दूसरे में लड़ा रही है. जहां जिनका संख्या अधिक है उनकी हितैषी भाजपा बन जा रही है.इन सब चीजों को खत्म करने के लिए भाजपा को हटाना होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता