आसनसोल-विजया दशमी के शुभ अवसर पर मंगलवार शाम को आसनसोल दक्षिण तथा उत्तर थाने के विभिन्न अखाड़ा कमिटीयों की तरफ से अखाड़े निकाले गए। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डेप्युटी मेंयर अभिजीत घटक वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासू महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में खास ओ आम उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी अखाड़े पुलिस प्रशासन द्वारा तय किए नियमों का पालन करते हुए ही निकाले गए थे । आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की तरफ से भी एक अखाड़ा निकाला गया था। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने सभी को विजया दशमी की बधाई दी और कहा कि जिस शांतिपूर्ण तरीके से और हर किसी के समन्वय से अखाड़े निकले हैं । उन्होंने कहा कि आसनसोल में हर त्योहार को मिलजुलकर मनाया जाता है और इन अखाड़ों में भी यह दिखाई दे रहा है। मंगलवार को आसनसोल बाजार कमिटी मिल्लत कमिटी सहित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से अखाड़े निकले!










0 टिप्पणियाँ