रानीगंज- रानीगंज के वार्ड नंबर 89 के हिल बस्ती इलाके के पूर्व पल्ली सार्वजनिन लक्ष्मी पूजा कमिटी की तरफ से इस साल भी धूमधाम से लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया. इस साल इस पुजा का यह 95 वां साल है. इस पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोहर आढ्य, सचिव विनोद सिंह ,कार्यकारी सचिव कल्लोल मुखर्जी सहित सभी कमिटि सदस्यों की अहम भूमिका रहती है. इस पूजा में रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ,पूर्व विधायक रुनू दत्ता , समाजसेवी गोपाल आचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे. इस संदर्भ में कमेटी के कार्यकारी सचिव कल्लोल मुखर्जी ने कहा कि इस बार इस कमेटी द्वारा आयोजित पूजा का 95 वां साल है. उन्होंने बताया कि इस दौरान कमेटी की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सोमवार को भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा .इसके बाद शनिवार सुबह हर साल की तरह खीर का भोग लगाई जाएगी और शाम को नर नारायण सेवा की जाएगी ,जिसमें तकरीबन एक से डेढ़ हजार लोगों को खिचड़ी भोग और खीर खिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि कमेटी की तरफ से यहां पर एक दान पात्र रखा जाता है जिसके जरिए लोगों से डोनेशन लिया जाता है लोग अपनी मर्जी से अपने सामर्थ्य के अनुसार अनुदान देते हैं और उसी से इस आयोजन का खर्च निकल जाता है . इस पूजा के दौरान मंडप को भव्य तरीके से रोशनी से सजाया जाता है वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि बीते 95 सालों से यहां पर मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है, जिन्होंने इस पूजा की शुरुआत की थी वह चाहते थे कि समाज में मां लक्ष्मी की पूजा हो .उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है वह एक जगह नहीं रहती इसलिए जिनके पास मां लक्ष्मी का वरदान है उन्हें चाहिए कि वह मां लक्ष्मी का सम्मान करें और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी सेवा करें. इस दौरान कमेटी की तरफ से सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया गया.



0 टिप्पणियाँ