रानीगंज-दामोदर घाटी कार्पोरेशन (डीवीसी) द्वारा दामोदर नदी में पानी छोड़े जाने को लेकर पश्चिम बंगाल राज्य प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. डीवीसी का पानी छोड़े जाने से दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. पश्चिम बर्दवान जिले में पिछले पांच दिनों से निम्न दबाव के कारण हो रही बारिश का खेती पर बड़ा असर पड़ा है . किसान नुकसान का सोचकर अपना सिर पीट रहे है. नदी का पानी किनारे आने में समय लगता है. पर इस बार नदी का पानी नदी के समीप निचली भूमि में घुसकर फसलों को बहा दिया है,रानीगंज के नूपुर ,बेलुनिया इलाके में बारिश से धान की खेती और सब्जी की खेती को नुकसान हुआ है. फसल का बीज नष्ट हो गया है. इलाकों में किसानों को खेतों में उत्पादित फसलों के विपणन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. किसानों को सब्जियों का दाम नहीं मिल रहा है. कारण है कि खरीदार बारिश के कारण बाजार नहीं जा रहे हैं. किसान आनंद पाल, असित गराई ने बताया कि बरबट्टी, मुली, झिंगा, बैंगन, लौकी, कद्दू की जड़ों में पानी जमा होने से जड़ें सड़ रही हैं.जल निकासी की ठीक व्यवस्था के लिए बनाए जाने वाले नहर का कार्य आज तक लंबित है.
वहीं इस विषय मे सारा भारत कृषक सभा के पश्चिम बर्दवान जिला के सचिव प्रियब्रत सरकार ने कहा कि सभी फसलों को फसल बीमा के तहत लाया जाना चाहिए, और ब्लॉक के कृषि विभाग को किसानों के लिए बीमा बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.


0 टिप्पणियाँ