मेयर ने सालानपुर एंव चित्तरंजन में दुर्गापूजा पंडालों का किया उदघाटन, दर्शनार्थियों की लगी भीड़

सालानपुर/चितरंजन/कल्यानेश्वरी







आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने चित्तरंजन शहर समेत सालानपुर प्रखंड में कई बड़े एंव छोटे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर एवं दीप जलाकर उद्घाटन किया। पंचमी एंव महाषष्टि की शाम मेयर ने चित्तरंजन शहर के एरिया-6, एरिया - 5 , सिमजूरी समेत चित्तरंजन के 12 दुर्गापूजा पंडाल एंव सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर समेत क्षेत्र के 29 बड़े छोटे दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया। 

 शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा के बीच उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बहुत सुन्दर सुन्दर पंडालों का निर्माण किया गया है। यह हमलोगों के लिये गर्व की बात है, की आज हमारे क्षेत्र के दुर्गापूजा मंडप को देखने दूर दूर से लोग आ रहे है। सभी दर्शनार्थियों से निवेदन है अच्छे से दुर्गापूजा का आनन्द ले। यह ऐसा उत्सव है जहाँ सर्व धर्म समभाव के बीच तारतम्यता बनाए रखा जाता है। दुर्गात्सव ही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें हम तीन चार दिनों तक सब कुछ भुला कर लोगों के साथ मिलते जुलते हैं। इस दौरान क्षेत्र की महिला, युवती और बाल कलाकारों ने रंगारंग, भक्ति संगीत वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता